Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » डीजल चोरी का मुख्य आरोपी अनूपपुर से गिरफ्तार

डीजल चोरी का मुख्य आरोपी अनूपपुर से गिरफ्तार

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

by cgprimenews.com
0 comments
डीजल चोरी आरोपी गिरफ्तार, लखनपुर पुलिस कार्रवाई

सरगुजा. थाना लखनपुर पुलिस टीम ने अनूपपुर, मध्यप्रदेश से डीजल चोरी के मामले के मुख्य आरोपी रमेश गुप्ता (39 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी का डीजल अन्य आरोपियों से सस्ते दाम में खरीदकर महंगे दाम पर बेचा। इससे पूर्व पुलिस ने हीरालोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी और बसंत लोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।

पूर्व घटनाएँ

दिनांक 09/11/25 को प्रार्थी राजू यादव की ट्रक से 280 लीटर डीजल चोरी हुई। इसके अतिरिक्त 23/10/25 से 24/10/25 की रात्रि अन्य ट्रकों से कुल 680 लीटर डीजल चोरी की गई। पुलिस ने धारा 305(सी), 3(5), 317(4), 111(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

गिरफ्तारी और पूछताछ

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 2022 में जेल से रिहाई के बाद हीरा लोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी और बसंत लोनी से जान-पहचान के बाद चोरी का डीजल खरीदना और बेचने का कार्य शुरू किया। आरोपी ने चोरी का डीजल 65 रुपये प्रति लीटर खरीदकर 80-90 रुपये प्रति लीटर बेचने की बात स्वीकार की।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक असलम अंसारी, राजकुमार और राकेश एक्का की सक्रिय भूमिका रही।

You may also like