Sunday, August 23, 2026
Home » Blog » सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी, सोना 1.61 लाख और चांदी 2.47 लाख किलो पहुंची

सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी, सोना 1.61 लाख और चांदी 2.47 लाख किलो पहुंची

इस हफ्ते 24 कैरेट सोना 8,257 महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 12,788 का उछाल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी, सोना 1.61 लाख और चांदी 2.47 लाख किलो पहुंची

CG Prime News@दिल्ली. भारतीय सराफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 8,257 बढ़कर 1.61 लाख पर पहुंच गया है। इससे पहले 14 अगस्त को सोना करीब 1.52 लाख प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह चांदी की कीमत भी बढ़ी है। एक किलो चांदी का भाव 2.34 लाख से बढ़कर 2.47 लाख हो गया। यानी इस सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 12,788 प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

2026 में सोना 28 हजार तक महंगा

इस साल सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख था, जो अब बढ़कर 1.61 लाख पहुंच गया है। इस तरह 2026 में अब तक सोना करीब 28 हजार महंगा हो चुका है। चांदी भी साल की शुरुआत के मुकाबले महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव करीब 2.30 लाख प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 2.47 लाख हो गया है।

जनवरी में बना था सोने-चांदी का रिकॉर्ड

सोने और चांदी ने इस साल जनवरी में भी ऊंचे स्तर बनाए थे। 29 जनवरी 2026 को सोने का भाव 1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा।


दिसंबर तक और महंगा हो सकता है सोना

कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक, आने वाले महीनों में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना रह सकता है। कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, आम निवेशकों के साथ दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की सोने में खरीदारी को भी कीमतों का समर्थन मिल रहा है।

उनका अनुमान है कि मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं तो दिसंबर तक सोना 1.70 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, परिस्थितियों में सुधार आने पर चांदी में भी तेजी देखने को मिल सकती है और इसकी कीमत 3 लाख प्रति किलो तक पहुंचने का अनुमान है।

निवेशकों की नजर आगे की चाल पर

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव के बीच निवेशकों और सराफा बाजार की नजर अब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और बाजार की आगे की दिशा पर बनी हुई है। हालांकि, कीमतों के अनुमान बाजार परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं।

You may also like