Home » Blog » सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 24 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपए हुआ

सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 24 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपए हुआ

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 24 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपए हुआ

CG Prime News@दिल्ली. Gold and silver prices continue to fall; 24-carat gold stands at 1.40 lakh पीएम मोदी के एक साल तक सोन न खरीदने की अपील के बाद से लगातार सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ((IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5,097 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 जून को 1.45 लाख रुपए पर था।

चांदी की कीमत में गिरावट जारी

वहीं, चांदी 2.32 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 15,432 रुपए कम हुई। शादियों के सीजन में सोने-चांदी के दाम में गिरावट से परिवारों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं सराफा बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे ही सही पर लौटने लगी है।

भावों में अस्थिरता से ग्राहक संशय में

इधर दुर्ग, रायपुर सराफा मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि जब तक सोने-चांदी के दाम में स्थिरता नहीं आएगी तब सराफा बाजार गुलजार नहीं होगा। लोगों में संशय की स्थिति बन जाती है। आज दाम कुछ है और कल दाम कभी गिर जाता है तो कभी अचानक हजारों रुपए बढ़ जाता है। भावों में अस्थिरता के कारण भी लोग सोने-चांदी की खरीदी नहीं कर रहे हैं।

1.69 लाख रुपए गिरा चांदी का इस साल भाव

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 36 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 149 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

You may also like