Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » दुर्ग पुलिस लाइन में अग्निशमन दिवस सप्ताह का आयोजन

दुर्ग पुलिस लाइन में अग्निशमन दिवस सप्ताह का आयोजन

फायर व SDRF टीम ने पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का दिया डेमो

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग पुलिस लाइन में अग्निशमन दिवस सप्ताह के दौरान पुलिसकर्मियों को अग्निशामक यंत्र का प्रशिक्षण देते अधिकारी

दुर्ग। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग द्वारा अग्निशमन दिवस सप्ताह के अवसर पर पुलिस लाइन दुर्ग में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

READ MORE –CBI की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अवैध संपत्ति का पहला मामला दर्ज

इस अवसर पर दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुख नंदन राठौड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने आगजनी की घटनाओं से निपटने के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में त्वरित निर्णय और सही तकनीक से बड़े नुकसान को रोका जा सकता है।

कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी तथा आग बुझाने की तकनीकों का डेमो प्रस्तुत किया गया। टीम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान यदि आग जैसी आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया जा सकता है।

You may also like