Home » Blog » बिहार CM नीतिश के बेटे निशांत ने ज्वाइन किया JDU, छुए ललन और संजय के पैर

बिहार CM नीतिश के बेटे निशांत ने ज्वाइन किया JDU, छुए ललन और संजय के पैर

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली. Bihar CM Nitish’s son Nishant joins JDU बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचा है। नीतिश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद से जेडीयू में नेतृत्व को लेकर घमासान मचा था। इसी बीच रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू (JDU) की सदस्यता ले ली। लंबे समय से नीतिश कुमार के बेटे की राजनीति में आने की अटकले लगाई जा रही थी। अंतत: निशांत कुमार ने जेडीयू ज्वाइन कर लिया।

CG PRIME NEWS

बिहार CM नीतिश के बेटे निशांत ने ज्वाइन किया JDU, छुए ललन और संजय के पैर

ललन और संजय के पैर छुए

निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ली उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए। इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे।

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला

निशांत ने कहा मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें। इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।

10 मार्च से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे नीतीश

बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 10 मार्च से होगी और 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे।

You may also like