क्यों बंद है शेयर बाजार?
नई दिल्ली। 1 मई को भारतीय शेयर बाजार बंद रहने को लेकर निवेशकों के बीच भ्रम बना हुआ है। कई लोग इसे Labour Day या Buddha Purnima से जोड़ रहे थे, लेकिन असल वजह Maharashtra Day है। इसी अवसर पर देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज आज बंद हैं।
BSE और NSE पर पूरी तरह छुट्टी
Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोर्रोइंग (SLB) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) समेत सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग निलंबित रहेगी। अब सामान्य ट्रेडिंग सोमवार, 4 मई से दोबारा शुरू होगी।
MCX शाम को खुलेगा
हालांकि Multi Commodity Exchange (MCX) में आंशिक कारोबार जारी रहेगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक इवनिंग सेशन में ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी।
मई में कितनी छुट्टियां?
मई महीने में यह पहली ट्रेडिंग छुट्टी है। इसके अलावा Eid al-Adha (बकरी ईद) के अवसर पर 28 मई को भी बाजार बंद रहेगा। शनिवार और रविवार के नियमित अवकाश को छोड़ दें तो मई में कुल दो दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
सामान्य समय और लंबा वीकेंड
आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलता है। 1 मई को छुट्टी के चलते निवेशकों को लंबा वीकेंड मिला है। यह 2025-26 कैलेंडर वर्ष की आठवीं मार्केट हॉलिडे मानी जा रही है।
