Monday, April 27, 2026
Home » Blog » CG नक्सल मोर्चे पर पदस्थ CRPF AC ने किया UPSC क्लियर, मिला 542 रैंक

CG नक्सल मोर्चे पर पदस्थ CRPF AC ने किया UPSC क्लियर, मिला 542 रैंक

कई नक्सल ऑपरेशन का रहे हिस्सा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@जगदलपुर. CRPF AC posted on Chhattisgarh Naxal front clears UPSC छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के असिस्टेंट कमांडेंट ने कठिन परिस्थतियों में कड़ी मेहनत से यूपीएससी परीक्षा (UPSC EXAM RESULT) में 542 वीं रैंक हासिल किया है। सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाना ने तीसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। वे पिछले तीन साल से सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

CRPF कैंप में बंटी मिठाईयां

रॉकी कसाना की इस उपलब्धि से सीआरपीएफ कैम्प में खुशी का माहौल है। उनके साथियों ने कैम्प में मिठाई बांटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाते हुए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास करना रॉकी कसाना की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं। वहीं एसी रॉकी कसाना का कहना है कि कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है। जब अपने कोशिशें लगातार जारी रखना चाहिए।

कई नक्सल ऑपरेशन का रहे हिस्सा

सीआरपीएफ एसी रॉकी कसाना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पिछले तीन वर्षों से सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह जगरगुंडा के कुंदेड़ स्थित सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ हैं। नक्सलियों के सबसे मजबूत माने जाने वाले इस क्षेत्र में ड्यूटी निभाते हुए रॉकी कसाना ने यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्होंने कुख्यात नक्सली लीडर हिड़मा और बारसे देवा के खिलाफ चलाए गए कई अभियानों में भी हिस्सा लिया है।

You may also like