Saturday, September 26, 2026
Home » Blog » दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

कई इलाकों में जलभराव, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला; महमरा एनीकट के ऊपर 12.5 फीट से ज्यादा पानी का बहाव

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिछले 24 और 25 सितंबर को हुई लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नदी-नाले उफान पर आने से जिले के करीब 200 घर प्रभावित हुए। प्रशासन के मुताबिक, SDRF, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले की मदद से 764 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। प्रभावित परिवारों को जिले में बनाए गए 16 अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया है।

दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

दुर्ग और भिलाई में भी रेस्क्यू

दुर्ग तहसील क्षेत्र में 52 परिवारों के 268 लोगों को पांच राहत शिविरों में रखा गया है। पुलगांव वार्ड-55 में जलभराव के बाद 13 घरों के 48 लोगों को निकालकर सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया। भिलाई निगम के वार्ड-41 में पांच घरों में पानी भरने के बाद 30 लोगों को रेस्क्यू कर अस्थायी राहत केंद्र में ठहराया गया।


दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित निकाला गया। भरदा के ईंट भट्ठा क्षेत्र में जलभराव के कारण 35 मकानों के 210 लोगों को प्राथमिक शाला भवन में शिफ्ट किया गया। डंडेसरा और मालूद में प्रभावित परिवारों के लिए पंचायत एवं सामुदायिक भवनों में व्यवस्था की गई।

पाटन के कई गांव प्रभावित

पाटन तहसील के सात गांवों में 117 परिवारों के 345 लोगों को पांच राहत शिविरों में रखा गया है। जामराव में 35 घरों के 147 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि केसरा में 70 घरों के 135 लोगों को पंचायत भवन, स्कूल और सामुदायिक भवन में ठहराया गया है। खुड़मुड़ा में दो महिलाओं को एसडीआरएफ ने नाव से रेस्क्यू किया।

दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ उफान पर, 200 घरों में भरा पानी, 764 लोगों का रेस्क्यू, 16 राहत शिविरों में ठहराया

महमरा एनीकट पर बढ़ा पानी

शनिवार सुबह शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के ऊपर करीब आठ फीट पानी बह रहा था। यहां लोगों की भीड़ जुटने पर प्रशासन और पुलिस ने उन्हें तत्काल हटाया। कुछ ही घंटे बाद पानी का बहाव साढ़े 12 फीट से अधिक हो गया।

कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत प्रशासनिक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना आवश्यक काम के एनीकट और नदी किनारे के इलाकों में न जाएं और जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

You may also like