Friday, August 14, 2026
Home » Blog » शिवनाथ नदी के किनारे जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

शिवनाथ नदी के किनारे जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

आरोपियों के कब्जे से कुल 43,270 रुपये कैश और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया है

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. 7 Accused Arrested for Gambling in Durg दुर्ग में शिवनाथ नदी के किनारे अवैध रूप से जुआ-सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने रेड कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी करहीडीह क्षेत्र में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 43,270 रुपये कैश और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया है। पुलिस ने 8 मोबाइल, 2 मोटर साइकिल और 2 एक्टिवा सहित कुल 1,24,770 रुपए की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

रुपए पैसों का लगा रहे थे दाव

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि 14 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी किनारे करहीडीह क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्यवाही के दौरान 7 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपियों को भेजा जेल

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। जुए के फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 1,24,770 रुपए का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. लालचंद ढीमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड नं. 32, दुर्ग।
2. अमित कुमार चौबे, उम्र 32 वर्ष, निवासी शंकर नगर, अम्बेडकर मूर्ति के पास, दुर्ग।
3. संतोष कुमार शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी मिलन चौक, सुरडुंग, जामुल।
4. अविनाश चंदेल्वार, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरी नगर, मुस्कान पैलेस के पास, दुर्ग।
5. हिमाचल दास, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनाक्षी नगर, बोरसी रोड, दुर्ग।
6. धनराज कुहीकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी संत रविदास नगर, मोची मोहल्ला, दुर्ग।
7. चिनु ठाकुर, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, सदर नाका, दुर्ग।

इस टीम ने मारा छापा

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, प्रधान आरक्षक रेवती रमन सिंह, आरक्षक वीरेंद्र यादव, आरक्षक विक्रम सिंह भदोरिया और आरक्षक संतेश कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

You may also like