Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े दुर्ग, बालोद, बस्तर, मोहला-मानपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Minister-in-Charge Vijay Sharma Reviews Preparations for ‘Sushasan Tihar’ दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार के आयोजन व तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बालोद, बस्तर एवं मोहला-मानपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। समीक्षा बैठक के दौरान दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मनरेगा भुगतान, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड वितरण, राजस्व प्रकरण, शिक्षा, जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की।

cg prime news

दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि शिविरों में पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। जहां नशा मुक्ति, यातायात नियम, साइबर फ्रॉड (टोल फ्री नंबर 1092) सहित अन्य जागरूकता संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सुशासन तिहार में विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और कोई भी मामला समय-सीमा से बाहर न रहे।

उन्होंने नक्शा-खसरा नि:शुल्क उपलब्ध कराने, बंटवारा, सीमांकन और नामांतरण जैसे मामलों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों की जानकारी जनप्रतिनिधियों, पंचायत एवं समाज प्रमुखों तक समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

योजना की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए

बैठक में ‘सेवा सेतु पोर्टल के प्रचार-प्रसार के लिए शिविरों में स्टॉल लगाने और डेमो देने की व्यवस्था करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। प्रभारी मंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार का लेन-देन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजना की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खाद वितरण, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने, खराब बोर सुधारने, पाइपलाइन बिछाने और जरूरत पडऩे पर पानी टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मुनादी कराने के निर्देश दिए

शिविर स्थलों पर पेयजल, कूलर और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने पुलिस विभाग को स्कूल-कॉलेजों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने और ग्राम पंचायतों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का लाभ उठा सकें। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर सुशासन तिहार को सफल बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।

You may also like