Home » Blog » छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद, एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान शहीद, एक जवान घायल

DRG के एक इंस्पेक्टर भी हुए शहीद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@जगदलपुर. 3 DRG soldiers martyred in IED blast narayanpur 

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में डीआरजी (DRG) के 3 जवान शहीद हो गए। जवान जंगल में सर्च अभियान पर निकले थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। IED ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

IED डिफ्यूज करते वक्त फटा

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल के जवान शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई IED को डिफ्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 3 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल जवान परमानंद कोमरा को बेहतर इलाज के लिए कांकेर रवाना किया गया है।

बस्तर रेंज आईजी ने की शहादत की पुष्टि

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार IED बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार का अभियान भी उसी का हिस्सा था। घायल जवान का इलाज जारी है। वहीं तीन जवान IED ब्लास्ट में शहीद हो गए हैं।

DRG के ये जवान शहीद हुए

  1. सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर)
  2. कृष्णा कोमरा (कॉन्स्टेबल)
  3. संजय गढपाले (कॉन्स्टेबल)

You may also like