Home » Blog » Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से बनाई थी संपत्ति

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दुर्ग. Agricultural land worth Rs 8 crore belonging to a marijuana smuggler in Durg district has been frozen दुर्ग जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से अर्जित संपत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा सतत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के धमधा थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी मनोज साहू की लगभग 8 करोड़ रुपए की 16.68 एकड़ कृषि भूमि को फ्रीज कर दिया गया है। आरोपी की संलिप्प्ता गांजा विक्रय करने में थी। अवैध रुप से गांजा बेचकर आरोपी ने संपत्ति बनाई थी। जिसे SAFEMA/NDPS कोर्ट मुंबई द्वारा फ्रीज कर दिया गया है।

गांजा बेचने का कई प्रकरण दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोज साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध थाना धमधा के अपराध क्रमांक 150/2001, 166/2002, 50/2005, 25/2013, 89/2016, 263/2016 और थाना कुम्हारी के अपराध क्रमांक 138/2020 धारा 20(बी), 27(ए) NDPS एक्ट के तहत पंजीबद्ध पाए गए।

अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से बनाई थी संपत्ति

विवेचना में यह सत्यापित हुआ कि आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से अर्जित आय से ग्राम धमधा, राजपुर और परपोडी क्षेत्र में कुल 16.68 एकड़ कृषि भूमि (अनुमानित मूल्य लगभग 8,00,00,000 रुपए अर्जित की गई है। उक्त संपत्ति को NDPS Act की धारा 68(F) के तहत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA/NDPS, राजस्व विभाग, भारत सरकार, मुंबई द्वारा विधिवत फ्रीज किए जाने की कार्रवाई की गई है।

मुख्य आरोपी

1. मनोज साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर, थाना धमधा, जिला दुर्ग

जब्त भूमि

1. 16.68 एकड़ कृषि भूमि (अनुमानित मूल्य 8 करोड़)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम एवं संबंधित राजस्व/विधिक प्राधिकरण की समन्वित भूमिका रही, जिनके द्वारा साक्ष्य संकलन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनकी अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

You may also like