Home » Blog » भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग.Gang involved in illegal heroin trade busted in Bhilai; 5 accused arrested  दुर्ग जिले में ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भट्ठी थाना पुलिस ने 21.18 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थ का अवैध कारोबार कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर भिलाई सेक्टर 3 से पकड़ा है।

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

भट्ठी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से चिट्टा (हेरोइन) का सेवन और विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। जहां 5 आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन), कैश और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

cg prime news

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपियों के विरुद्ध थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संगठित अपराध की धराओं के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. हरजिंदर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, भिलाई
2. मोन्टी अरोरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल
3. सूरज कुमार लोहार, उम्र 31 वर्ष, निवासी राजनांदगांव
4. नवजोत सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेक्टर-4 भिलाई
5. ईशा कौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी केम्प-1 भिलाई

जब्त सामग्री

1. चिट्टा (हेरोइन) कुल 21.18 ग्राम (कीमती 1,69,440 रुपए लगभग)
2. नगदी राशि 65,000 रुपए
3. 6 मोबाइल फोन (कीमती 150000 रुपए लगभग)कुल कीमत 3,84,400 रुपये
4. अन्य सामग्री (एल्युमिनियम फॉइल, 10,20 रुपये के जले हुए नोट एवं लाईटर)

You may also like