Saturday, April 25, 2026
Home » Blog » IPL मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी बॉलर एनगिडी को लगी चोट, एंबुलेंस से ले गए अस्पताल

IPL मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी बॉलर एनगिडी को लगी चोट, एंबुलेंस से ले गए अस्पताल

चोट इतनी गंभीर थी कि खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली. South African bowler Ngidi suffers injury during IPL matchSouth African bowler Ngidi suffers injury during IPL matchपंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने की कोशिश में पीछे की ओर गिर पड़े और उनका सिर जोर से जमीन से टकराया। चोट इतनी गंभीर थी कि खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा।

कैच जज करने में हुई चूक

कैच जज करने में हल्की सी चूक हुई और उनका बैलेंस बिगड़ गया। वे पीछे की ओर गिरते हुए सीधे सिर के बल जमीन पर गिरे। टकराव काफी तेज था। गिरते ही उन्होंने सिर पकड़ लिया और मैदान पर ही लेटे रहे। एक पल के लिए ऐसा लगा कि उन्हें बेहद गंभीर चोट लगी है।

एंबुलेंस से ले गए अस्पताल

घटना के तुरंत बाद मैदान में एंबुलेंस बुलाया गया। एंबुलेंस से लुंगी एनगिडी को अस्पताल ले जाया गया। यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में हुई। अक्षर पटेल की फुल लेंथ गेंद पर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने हवा में शॉट खेला। गेंद मिड-ऑफ के ऊपर गई, जहां से एनगिडी तेजी से पीछे भागे।

पहले स्ट्रेचर, फिर डॉक्टर और एंबुलेंस

घटना के तुरंत बाद मैदान पर पहले स्ट्रेचर लाया गया। इसके बाद मेडिकल टीम दौड़कर पहुंची। डॉक्टरों ने एनगिडी से बात की। शुरुआती कुछ क्षणों में वे रिस्पॉन्ड करते हुए नजर आए, जिससे थोड़ी राहत की स्थिति बनी। हालांकि, कुछ ही देर में स्थिति बदलती दिखी। एनगिडी की हालत को लेकर चिंता बढ़ने लगी। मेडिकल स्टाफ ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए उन्हें स्थिर रखने की कोशिश की।

करीब 15 मिनट तक खेल रुका

पूरे घटनाक्रम के दौरान मैच करीब 15 मिनट तक रुका रहा। खिलाड़ी, अंपायर और सपोर्ट स्टाफ सभी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। स्थिति गंभीर लगने पर मैदान पर एंबुलेंस बुलाई गई। इसके बाद एनगिडी को स्ट्रेचर पर ले जाकर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और तुरंत अस्पताल रवाना किया गया।

जेंटल जायंट के नाम से जाने जाते हैं

लुंगी एनगिडी का पूरा नाम लुंगिसानी ट्रू-मैन एंगिडी है। उनका जन्म 29 मार्च 1996 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वह अपनी लंबी कद-काठी और शांत स्वभाव के कारण ‘जेंटल जायंट’ के नाम से जाने जाते हैं।

You may also like