CG Prime News@दुर्ग. Inter-state Online Betting Racket Busted in Durg District दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 5 मुख्य संचालकों/सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह द्वारा गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित विभिन्न राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन किया जा रहा था।

दुर्ग जिले में अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई में 2,70,000 का लैपटॉप, मोबाइल, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड सहित कैश राशि जब्त किया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने शनिवार को बताया कि जांच में प्रतिदिन लाखों रुपये के लेनदेन और आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है।
छत्तीसगढ़ के अलावा गोवा और कई राज्यों में सक्रिय गैंग
दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही के तहत थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस के प्रकरण में विवेचना के दौरान एक संगठित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरोह छत्तीसगढ़, गोवा और अन्य राज्यों से संगठित रूप से संचालित हो रहा था।
पहले भी गैंग के 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
प्रकरण में पूर्व में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण के आधार पर गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचते हुए 5 अन्य मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम कॉल, म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 लाख रुपये के लेनदेन और प्रति माह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का संचालन होना पाया गया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. राहुल रंगवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवपुरी, रायपुर।
2. सोविंद यादव उर्फ राजू यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
3. संदीप कापसे, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र।
4. अमन अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
5. हुसैन अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
जब्त सामग्री
1. 03 लैपटॉप
2. 26 मोबाइल फोन
3. 45 बैंक पासबुक
4. 76 एटीएम कार्ड
5. 10 चेक बुक
6. 01 वाई-फाई राउटर
7. 05 सिम कार्ड
8. 02 आधार कार्ड
9. 02 पैन कार्ड
10. नगद राशि 2,70,000/- रुपये
