Thursday, July 30, 2026
Home » Blog » दुर्ग रेलवे स्टेशन में RPF ने पकड़ा टिकट दलाल, मोबाइल पर मिली ग्राहकों की लिस्ट

दुर्ग रेलवे स्टेशन में RPF ने पकड़ा टिकट दलाल, मोबाइल पर मिली ग्राहकों की लिस्ट

रिजर्वेशन काउंटर के पास RPF ने दी थी दबिश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग रेलवे स्टेशन में RPF ने पकड़ा टिकट दलाल, मोबाइल पर मिली ग्राहकों की लिस्ट

CG Prime News@दुर्ग. Durg Railway station दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ (RAILWAY PROTECTION FORCE) ने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी टिकट दलाल रिजर्वेशन काउंटर के पास रेलवे के रिजर्वेशन टिकट, ग्राहकों की लिस्ट और रिजर्वेशन फार्म के साथ पकड़ाया। आरपीएफ बिलासपुर के महा निरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के द्वारा टिकट दलाली के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था।

आरोपी दलाल को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में आरपीएफ (RPF) थाना प्रभारी दुर्ग संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक डीके सिंह, रेलवे स्टाफ द्वारा रिजर्वेशन काउंटर पर नजऱ रखी जा रही थी। इसी दौरान 29 जुलाई को चेक करने पर एक बाहरी व्यक्ति के पास से 2 रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट, रिजर्वेशन फॉर्म मिला। आरोपी दलाल का मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप पर ग्राहकों का टिकट बनाने संबंधित विवरण और काउंटर टिकट की छाया प्रति मिली।

काउंटर से बनवाता था टिकट

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा जरूरतमंद के लिए काउंटर टिकट की मांग करने पर चोरी छुपे विभिन्न काउंटर से साधारण और तत्काल टिकट बनाता था। जिसके एवज में अतिरिक्त कमिशन लेना था। आरोपी से जब्त दो लाईव टिकट का मूल्य 2990 है। दोनों टिकट को ब्लॉक करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर से पत्राचार किया गया है।


आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

आरोपी शकील खान पिता समीउल्ला खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी शंकर नगर, इंदिरा चौक के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)के विरुद्ध आरपीएफ (RPF) पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 2751/26 धारा 143 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरपीएफ दुर्ग ने बताया कि रेलवे टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। बतां दें कि इससे पहले आरपीएफ रेलवे की वेबसाइट हैक करके ऑनलाइन टिकट बनाने वालों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई थी। कई दलालों को गिरफ्तार किया था।

You may also like