Home » Blog » भिलाई में रंजिश का खूनी अंत: टंगिए से वार कर युवक की हत्या, आरोपी फरार

भिलाई में रंजिश का खूनी अंत: टंगिए से वार कर युवक की हत्या, आरोपी फरार

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; खुर्सीपार पुलिस ने शुरू की तलाश, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई खुर्सीपार में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस और भीड़

भिलाई. A feud in Bhilai has a bloody end: A young man was stabbed to death with a sickle, and the accused is absconding. खुर्सीपार थाना अंतर्गत आपसी रंजिश एक बार फिर खूनी रूप ले गई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विक्रम सोना की टंगिए (धारदार हथियार) से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक बीती रात मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जो सुबह होते-होते जानलेवा झगड़े में बदल गई।

यह भी पढ़ेः IPL मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी बॉलर एनगिडी को लगी चोट, एंबुलेंस से ले गए अस्पताल

सुबह फिर भड़का विवाद

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह आरोपी दोबारा विक्रम सोना के घर के पास पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने टंगिए से हमला कर दिया। हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश जारी

खुर्सीपार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

You may also like