CG Prime News@दिल्ली. Explosion at Firecracker Factory in Tamil Nadu 16 Dead तमिलनाडु में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, CM ने जताया दु:ख
CM ने जताया दु:ख
मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में 30 लोग काम कर रहे थे। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM M.K. Stalin) ने एक्स (x) पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दु:खद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
मंत्रियों से घटना स्थल जाने कहा
सीएम एमके स्टालिन ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इधर दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। फिलहाल विस्फोट की वजह साफ नहीं है।
6 दिन पहले भी धमाके
इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।
