Scorching heat: Traffic signals will remain closed in this city from 12 noon to 4 pm
बिलासपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। शहर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सभी ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। यह फैसला लगातार बढ़ते तापमान, जो 42 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
READ MORE –छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य संशोधन कानून 2026 पर विवाद, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
एसएसपी के निर्देश पर आदेश जारी
यह आदेश एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था, खासकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए।
17 अप्रैल से लागू होगा नियम
पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था 17 अप्रैल से लागू कर दी गई है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे, ताकि लोग बिना रुके अपने गंतव्य तक पहुंच सकें और तेज धूप व लू से बच सकें।
सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सिग्नल बंद रहने के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
