CG Prime News@दुर्ग. Durg: Cyber fraud through mule accounts, 11 accused arrested साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल खातों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोहन नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 250 खातों में 1.88 करोड़ से अधिक लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि समन्वय पोर्टल के माध्यम से 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की जांच में कुल 1,88,67,554 रुपये के साइबर फ्रॉड लेनदेन का खुलासा हुआ है।
अब तक 150 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी
मोहन नगर और सुपेला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिछले चार महीने में 150 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम खातों में प्राप्त कर अवैध लाभ अर्जित करने का संगठित नेटवर्क उजागर हुआ है। इस प्रकरण में BNS की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध, अन्य खाताधारकों और नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पतासाजी जारी है।
समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर और सुपेला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित म्यूल खातों का विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि कर्नाटका बैंक (स्टेशन रोड, दुर्ग) के 111 खातों एवं फेडरल बैंक (दक्षिण गंगोत्री, सुपेला) के 105 खातों सहित अब तक कुल 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा चुकी है जिनमें कुल 1,88,67,554 रुपये की साइबर ठगी राशि का लेनदेन पाया गया है।
इन खाताधारकों द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने हेतु किया गया। वर्ष 2026 के प्रथम चार माह के दौरान इस प्रकार के प्रकरणों में 150 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
11 आरोपी गिरफ्तार
थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 07/2025 एवं थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)(क) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान कुल 11 आरोपी खाताधारकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी जारी है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. शिवधर साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोहका भिलाई
2. गोविंदा डहरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोहका भिलाई
3. साहिल टेम्बेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी शंकर नगर दुर्ग
4. धर्मेन्द्र सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड 24 दुर्ग
5. एस. त्रिमोला, उम्र 29 वर्ष, निवासी खुर्सीपार भिलाई
6. प्रदीप कुमार उइके, उम्र 38 वर्ष, निवासी रसमड़ा दुर्ग
7. भोजराज प्रजापति, उम्र 44 वर्ष, निवासी कैम्प 02 भिलाई
8. हेमंत कुमार साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुपेला भिलाई
9. सन्नी चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुपेला भिलाई
10. प्रिया सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी खुर्सीपार भिलाई
11. आरती मारकण्डे, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोहका भिलाई
यह सामान किया जब्त
1. मोबाइल फोन
2. बैंक पासबुक
3. संबंधित बैंक खातों का दस्तावेजी विवरण
इस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में में थाना मोहन नगर और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम की सक्रिय भूमिका रही। थाना सुपेला से थाना प्रभारी विजय यादव, उनि चितराम ठाकुर, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आरक्षक सूर्य प्रताप सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
