Friday, April 17, 2026
Home » Blog » अमरनाथ यात्रा 2026: अब तक 25 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा 2026: अब तक 25 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूसरे दिन भी पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

by cgprimenews.com
0 comments
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण केंद्र पर लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

CG PRIME NEWS @Amarnath Yatra 2026: 25,000 have registered so far

श्रीअमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। शहर की सभी बैंक शाखाओं में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा लेकर तय समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के चलते भीड़ के बावजूद प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से चलती रही।

READ MORE –Durg: म्यूल खातों से साइबर ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.88 करोड़ के लेनदेन का खुलासा

साइट बंद, फिर भी नहीं रुकी प्रक्रिया

दोपहर के समय कुछ देर के लिए अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक साइट बंद हो गई, जिससे पंजीकरण में अस्थायी बाधा आई। हालांकि श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए कर्मचारियों ने सभी के आवेदन फॉर्म जमा कर लिए और उन्हें शाम को आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करने की जानकारी दी। इस पहल से अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी और प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही।

श्रद्धालुओं में जल्दी दर्शन की चाह

पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत में यह साफ झलकता है कि अधिकांश लोग जुलाई के शुरुआती दिनों में ही यात्रा कर बाबा के दर्शन करना चाहते हैं। यही वजह है कि शुरुआती दिनों में ही पंजीकरण को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है।

अब तक 25 हजार पंजीकरण

आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक करीब 25 हजार श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के संकेत दिए हैं।

You may also like