Thursday, April 16, 2026
Home » Blog » सूरजपुर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन,आपातकालीन बचाव का दिया प्रशिक्षण

सूरजपुर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन,आपातकालीन बचाव का दिया प्रशिक्षण

सूरजपुर पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

by cgprimenews.com
0 comments
सूरजपुर पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल के दौरान प्रशिक्षण लेते पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल

CG PRIME NEWS Fire safety mock drill organised in Surajpur, emergency rescue training given

सूरजपुर। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन सूरजपुर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर सेना के अग्निशमन दल द्वारा पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए किया गया, जिसमें आग से बचाव, आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

READ MORE – छत्तीसगढ़ में समय से पहले ‘गर्मियों की छुट्टी’ का ऐलान, CM साय ने की घोषणा

इस अवसर पर अधिकारियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सही कदम उठाना आवश्यक है। मॉक ड्रिल के दौरान 101/112 पर तुरंत कॉल करने, बिजली का मुख्य स्विच बंद करने तथा छोटे स्तर की आग को फायर एक्सटिंग्यूशर, रेत या गीले कंबल से नियंत्रित करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। धुएं से बचने के लिए झुककर सुरक्षित निकास मार्ग से बाहर निकलने की सलाह भी दी गई।

जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि बिजली या शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में पहले मुख्य स्विच बंद करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के तहत स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

You may also like