14
CG PRIME NEWS @BHILAI Mihika Mishra of DPS Bhilai scored 98.6% marks in class 10th.
भिलाई। डीपीएस भिलाई की छात्रा मीहिका मिश्रा ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। मीहिका के पिता डॉ. ज्ञानेश मिश्रा शिशु रोग विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर हैं, जबकि माता डॉ. पूजा मिश्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।
READ MORE –सूरजपुर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन,आपातकालीन बचाव का दिया प्रशिक्षण
मीहिका पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
