छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को गर्मी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
READ MORE – CBI की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अवैध संपत्ति का पहला मामला दर्ज
बढ़ते तापमान और बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों (CG Summer Vacation 2026) की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस निर्णय के बाद अब सभी छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित माहौल में अपने घरों में रह सकेंगे।
