Wednesday, April 15, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले के जामगांव आर में गांजा बेचते दो युवक गिरफ्तार, 2.50 किलो गांजा जब्त

दुर्ग जिले के जामगांव आर में गांजा बेचते दो युवक गिरफ्तार, 2.50 किलो गांजा जब्त

गांजा सप्लायर भी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के जामगांव आर में गांजा बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से पुलिस ने 2.50 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर सप्लायर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

पुलिस ने की रेड कार्रवाई

जामगांव थाना पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बटरेल स्थित राजा तालाब, शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

गांजा सप्लायर भी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान आरोपी ताराचंद देवांगन के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 2.50 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1,25,000 रुपए) और बिक्री रकम 1,300 रुपए जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा देवानंद सोनवानी से खरीदना बताया गया। तत्पश्चात आरोपी देवानंद सोनवानी की पतासाजी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 025 धारा 20(B)(ii)(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1. ताराचंद देवांगन, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बटरेल, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग
2. देवानंद सोनवानी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अरकार, थाना सनोद, जिला बालोद

जब्त सामग्री

1. 2.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत 1,25,000 रुपए)
2. नगदी रकम 1,300 रुपए
कुल जप्ती कीमत : 1,26,300 रुपए

You may also like