Wednesday, April 15, 2026
Home » Blog » Durg: अहमदबाद से लौटे दोस्त की शराब के नशे में हत्या, दोस्तों ने ही ले ली जान

Durg: अहमदबाद से लौटे दोस्त की शराब के नशे में हत्या, दोस्तों ने ही ले ली जान

आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग.Friend Murdered Under Influence of Alcohol in Durg District दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र स्थित खाड़ा गांव में दोस्तों के बीच हुए विवाद में 43 साल के शंभू निषाद की हत्या हो गई। घटना 12 अप्रैल की रात की है, जब शंभू अपने दोस्तों से मिलने गया था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात में करता था काम

अंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शंभू निषाद अहमदाबाद (गुजरात) में वेल्डिंग का काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह परिवार से मिलने गांव आया था। परिवार में पत्नी और 2 बेटियां और 1 बेटा है। 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे शंभू अपने मित्र संतोष यादव और रोहित यादव के घर पहुंचा।

शराब के नशे में हुआ विवाद

तीनों दोस्तों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के दौरान आरोपियों ने हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की। जिससे मृतक ंशंभू को गंभीर अंदरूनी चोटें आई। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। जहां 13 अप्रैल को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फरार हो गए थे आरोपी

पीडि़त परिवार की रिपोर्ट पर थाना अण्डा में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के पश्चात आरोपी फरार हो गए थे। जिनकी पतासाजी के लिए पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र से और आरोपी रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. संतोष कुमार यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम खाड़ा थाना अण्डा जिला दुर्ग
2. रोहित कुमार यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाड़ा थाना अण्डा जिला दुर्ग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

You may also like