CG Prime News@दिल्ली. Car Crashes Through Barricades to Enter Delhi Assembly दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आई। यहां एक तेज रफ्तार कार सवार बैरिकेडिंग तोड़कर कैंपस में घूस गए। स्पीकर कार्यालय के बाहर गुलदस्ता रखकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था।
सीआरपीएफ की तैनाती की
घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने आरोपी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रहने वाला सरबजीत है।
पुलिस ने कार किया बरामद
अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। पुलिस ने टाटा सिएरा कार भी बरामद की है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं।

दिल्ली विधानसभा में बैरिकेडिंग तोड़कर घुसाई कार, 3 नकाबपोश हिरासत में
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं।
राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे
आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था।
