रायपुर | चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने गोपाल नगर गली स्थित हाथीराम मंदिर के पास आरोपी आदि मानकर (22 वर्ष) को पकड़ा। वह हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को आतंकित कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया। दूसरी कार्रवाई में रेलवे पटरी किनारे से आरोपी शंकर श्रीवास उर्फ इल्ले (18 वर्ष) को पकड़ा गया। वह भी हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर चाकू बरामद किया।
दर्ज प्रकरण
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अलग-अलग अपराध क्रमांक के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
