Home » Blog » हुडको तालाब में 160वां स्वच्छता अभियान

हुडको तालाब में 160वां स्वच्छता अभियान

नवनीत कुमार हरदेल के नेतृत्व में टीम ने तालाब से कचरा हटाया, जनता को जागरूक किया

by cgprimenews.com
0 comments
हुडको तालाब में स्वच्छता अभियान करती स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम

भिलाई | स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ लगातार चार सप्ताह से हुडको तालाब, भिलाई में स्वच्छता और जल संरक्षण जागरूकता अभियान चला रही है। 160वें सप्ताह के इस अभियान के दौरान तालाब में पूजन सामग्री, प्लास्टिक बॉटल, गुटखा पाउच, हवन सामग्री और अन्य कचरे को टीम द्वारा एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया।

तालाब की सफाई और पौधों की देखभाल

सफाई के बाद तालाब परिसर में लगाए गए पौधों को पानी दिया गया। टीम ने जनता को जागरूक करने के लिए बैनर, स्लोगन और कविताओं का सहारा लिया। नारे लगाए गए, जैसे “जल है तो बल है”, “जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है”, और “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ”, ताकि लोगों में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत हो।

समिति की अपील और सुझाव

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि तालाब में कम से कम पूजन सामग्री का इस्तेमाल किया जाए, जिससे नगर निगम द्वारा कचरा आसानी से हटाया जा सके और दुर्गंध और गंदगी न फैले। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने हेतु एक कुंड का निर्माण किया जाए।

टीम और सहयोगी सदस्य

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, निकिता शिंगणे, सरोज टहनगुरिया, कुंवर सिंह देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, भानु सिंह साहू और विजय कुमार सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

You may also like