Home » Blog » लालबाग पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग करने पर दो गिरफ्तार

लालबाग पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग करने पर दो गिरफ्तार

गांव में विवाद कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
लालबाग थाना पुलिस द्वारा शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई

राजनंदगांव. Lalbagh थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई Chhattisgarh Police द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गांव में कर रहे थे विवाद

पुलिस के अनुसार ग्राम कविराज टोला में रहने वाले ओंकार सतनामी (58 वर्ष) और लेखराम सतनामी (29 वर्ष) गांव के लोगों से अनावश्यक विवाद कर शांति भंग कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की।

BNSS की धाराओं के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तारी की गई। इसके साथ ही धारा 126 और 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर इस्तगासा तैयार किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियान

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Kirtan Rathore के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक Vaishali Jain के पर्यवेक्षण में की गई।

You may also like