Home » Blog » Durg: अफीम उगाने वाले नेता के भाई के अवैध दुकान पर चला बुलडोजर, 4 ट्रैक्टर अफीम जब्त

Durg: अफीम उगाने वाले नेता के भाई के अवैध दुकान पर चला बुलडोजर, 4 ट्रैक्टर अफीम जब्त

अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Opium cultivation in Durg district दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती करने वाले पूर्व भाजपा नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। मंगलवार को प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ ग्राम समोदा पहुंची। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी तरह ढहा दिया गया।

इस दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बुलजोडर कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

cg prime news

Durg: अफीम उगाने वाले नेता के भाई के अवैध दुकान पर चला बुलडोजर, 4 ट्रैक्टर अफीम जब्त

चार ट्रैक्टर अफीम की फसल जब्त

इससे पहले इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम समोदा में 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी करीब 4 ट्रैक्टर अफीम की फसल जब्त की गई है। जिनका कुल वजन लगभग 62 हजार किलो है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए है।

सौ महिला मजदूरों को कटाई में लगाया

ग्राम समोदा में सामने आए अवैध अफीम खेती के मामले में जिला प्रशासन ने चौथे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में खड़े अफीम के पौधों की कटाई शुरू करवाई। प्रशासन की निगरानी में करीब 100 महिला मजदूरों को कटाई के लिए लगाया गया। पूरे खेत से काटे गए अफीम के पौधों को चार ट्रैक्टरों में लोड कर सेंट्रलाइज्ड मलखाना में डंप कराया गया है। अब पर्यावरण विभाग से अनुमति मिलने के बाद इन पौधों को नष्ट किया जाएगा।

जलाकर करेंगे नष्ट

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे खेत से अफीम के पौधों को उखाड़कर एकत्र किया गया। इसके बाद ट्रैक्टरों के जरिए इन्हें शाम करीब 6 बजे सेंट्रलाइज्ड मलखाना भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार पौधों के नष्टीकरण के लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुमति मिलते ही अफीम के पौधों को भिलाई इस्पात संयंत्र या किसी अन्य फैक्ट्री के फर्नेस में जलाकर नष्ट किया जाएगा।

दो आरोपियों को घटना स्थल का पुलिस ने कराया रीक्रिएशन

मामले की जांच के दौरान जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी विनायक ताम्रकार और विकास विश्नोई को घटनास्थल पर ले जाकर रीक्रिएशन भी कराया। इस दौरान पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

फरार आरोपी को पकड़ने राजस्थान में दबिश

मामले में फरार आरोपी अचला राम जाट की तलाश में पुलिस टीम राजस्थान के जोधपुर रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी होली का त्योहार मनाने के लिए वहां गया हुआ है। हालांकि अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

 

You may also like