CG Prime News@दुर्ग. RPF caught two youths with 25 kg of ganja at Durg railway station रेलवे सुरक्षा बल ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में 25 किलो 435 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 बैग गांजा जब्त किया गया है। दुर्ग आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए गांजा की कीमत 12,71,750 रुपए है। दोनों आरोपी ओडि़शा से ट्रेन में सवार होकर दुर्ग पहुंचे थे। यहां से कटनी के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी आरपीएफ ने इन्हें दबोच लिया।
ऑपरेशन नरकोश के तहत की कार्रवाई
रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग ने बताया कि ऑपरेशन नरकोश के तहत मुखबीर की सूचना पर दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 2-3 में गांजा के साथ युवकों को पकड़ा गया है। आरोपी ओडि़शा से दुर्ग पहुंच कटनी रेलवे स्टेशन जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी युवकों को चार बैग गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
कटनी बेचने जा रहे थे गांजा
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा को ओडिशा से खरीदकर कटनी बेचने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों और जब्त मादकपदार्थ गांजा सहित कार्यवाही उपरांत एनसीबी (NCB), रायपुर को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया है। जिस पर उनके द्वारा एनडीपीएस (NDPS Act) 1985 की धारा 20 (बी) के अधीन मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
