Friday, April 17, 2026
Home » Blog » सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, नगदी बरामद

सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, नगदी बरामद

सिटी कोतवाली पुलिस की रेड कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर चला रहा था सट्टा

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सट्टा खिलाते आरोपी को नगदी और सट्टा सामग्री सहित गिरफ्तार करते हुए।

दुर्ग। अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टा खिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा सामग्री सहित नगदी रकम जब्त कर प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

मुखबिर सूचना पर पुलिस की रेड

दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि तकियापारा स्थित गुज्जर धर्मशाला के पास एक युवक सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम अजहर (22 वर्ष), निवासी तकियापारा, दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा-पट्टी, डाटपेन और ₹1170 नगद बरामद किए गए।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में अवैध सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, आरक्षक प्रशांत पाटनकर एवं आरक्षक थॉमसन पीटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ या सट्टा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like