Friday, February 27, 2026
Home » Blog » Durg: T-20 वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Durg: T-20 वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल पर लोगों से लगवा रहे थे पैसा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Durg: 3 accused arrested for online betting on T-20 World Cup दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। इस मामले में एक फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए 22 फरवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं शाहिल कुरैशी उर्फ सोनू मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ऑनलाइन लगा रहे थे दाव

दुर्ग सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि 22.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि असरफ नगर तकियापारा स्थित एक मकान में भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान हार-जीत पर ऑनलाईन रूपए का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।

मोबाइल पर लोगों से लगवा रहे थे पैसा

मकान के ऊपरी कमरे में एलईडी टीवी पर मैच प्रसारण चालू कर मोबाइल फोन के माध्यम से व्यक्तियों से संपर्क कर ऑनलाईन सट्टा संचालन करते पाए गए। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। शेष दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालन स्वीकार किया गया।
मौके से लेपटॉप, एलईडी टीवी, 4 मोबाइल फोन, डीवीआर, चार्जर, जियो सेटअप बॉक्स, वाई-फाई उपकरण, कैश 5000 रुपए, एक लेखा कॉपी जब्त की गई थी।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फरार आरोपी शाहिल कुरैशी उर्फ सोनू को भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. सोहेल अहमद खान उर्फ मामू, उम्र 35 वर्ष, निवासी असरफ नगर तकियापारा, दुर्ग
2. संतोष कुमार गोंड, उम्र 38 वर्ष, निवासी रूआबांधा कुंदरापारा वार्ड नं. 04, भिलाई
3. शाहिल कुरैशी उर्फ सोनू, उम्र 30 वर्ष, निवासी असरफ नगर तकियापारा, दुर्ग

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. मनोज निर्मलकर, म.आर. लता रजक तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, आरक्षक क्रांति शर्मा, बालमुकुंद साहू, नासिर बक्श और भावेश की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like