Thursday, February 19, 2026
Home » Blog » पेट्रोल पंप में मोटरसाइकिल आग: दो आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप में मोटरसाइकिल आग: दो आरोपी गिरफ्तार

उरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर धर्मेन्द्र सिंह और ईमरान कुरैशी को पकड़ा

by cgprimenews.com
0 comments
उरला पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में आग, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. थाना उरला क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर दिनांक 18.02.2026 को शाम लगभग 07:40 बजे मोटरसाइकिल में आग लगने की घटना हुई। पेट्रोल भरते समय पीछे बैठे व्यक्ति ने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर का इस्तेमाल किया, जिससे मोटरसाइकिल की टंकी और पेट्रोल मशीन के नोजल में आग लग गई। पेट्रोल पंप कर्मी की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पाया गया।

पुलिस कार्यवाही:

पेट्रोल पंप कर्मी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपीयों की त्वरित पतासाजी की।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रि – पिता सुदामा सिंह क्षत्रि, उम्र 21 वर्ष, निवासी रावा मंदिर तुलसी च्वाईस सेंटर के पास बीरगांव, थाना उरला, रायपुर।

  2. ईमरान कुरैशी – पिता इस्ताज कुरैशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नंबर 205 एएचपी कालोनी, उरला, रायपुर।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल और लाइटर जब्त किया गया।

You may also like