Home » Blog » घुमका पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.25 लाख जप्त, 8 आरोपी गिरफ्तार

घुमका पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.25 लाख जप्त, 8 आरोपी गिरफ्तार

चौरसिया बाड़ी के पास 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

by cgprimenews.com
0 comments
घुमका पुलिस द्वारा जुए के आरोपियों की गिरफ्तारी और जप्त की गई नकदी व मोबाइल

 गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

राजनांदगांव | थाना घुमका पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम घुमका स्थित चौरसिया बाड़ी के पास जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को 26 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर 52 पत्ती ताश से अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेड

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में थाना घुमका पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

₹2.25 लाख की संपत्ति जप्त

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹1,85,000 नगद, 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹40,000) जप्त किए। इस प्रकार कुल ₹2,25,000 की संपत्ति पुलिस द्वारा जब्त की गई।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों पर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत पृथक से वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। संपूर्ण कार्रवाई में थाना घुमका पुलिस एवं साइबर सेल राजनांदगांव की भूमिका सराहनीय रही।

You may also like