CG Prime News@दुर्ग. Youth arrested for selling ganja in Durg दुर्ग में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के पास गांजा बेचते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1.102 किलो गांजा जब्त किया गया है। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जब्त गांजा की कीमत लगभग 54,800 रुपए है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत यह कार्रवाई की गई है।
Read more: भिलाई और नंदिनी में जुआ के फड़ पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार
मादक पदार्थ बिक्री की मिली थी सूचना
दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि 20 दिसंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नदी रोड महमरा एनीकट मुक्तिधाम दुर्ग के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपना नाम राज सारथी, पिता महेश सारथी उम्र 26 साल पता मठपारा बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 1.102 किलोग्राम गांजा कीमती 54,800 रुपए जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी के पास से गांजा बिक्री रकम 3210 रुपए मिला। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 687/2025, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट (NDPS एक्ट) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसआई निर्मल सिंह धु्रव, हेड कांस्टेबल राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार का विशेष योगदान रहा।
