Wednesday, April 15, 2026
Home » Blog » ऑपरेशन साइबर शील्ड: 6 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर शील्ड: 6 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के बहाने ठगी करने वाले आरोपी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से पकड़े गए

by cgprimenews.com
0 comments
ऑपरेशन साइबर शील्ड में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय ठग

साइबर ठगी में बड़ी सफलता

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 6 अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के बहाने लोगों को अत्यधिक लाभ का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी और ठगी के प्रकरण

केश 1: विरल कुमार पटेल के साथ 40 लाख की ठगी, आरोपी विपुल पाटने, बांद्रा/नागपुर।
केश 2: अंचित कुमार सिन्हा के साथ 30 लाख की ठगी, आरोपी शोएब अख्तर, छिंदवाड़ा।
केश 3: राहुल कुमार के साथ 46 लाख की ठगी, आरोपी पूनम चंद्र वर्मा और कल्लू मंसूरी, इंदौर।
केश 4: केयूरी मजीथीया के साथ 15 लाख की ठगी, आरोपी सुहैल अहमद, पन्ना।
केश 5: खेमचंद पटेल के साथ 12 लाख की ठगी, आरोपी जयंत अहिरवार, सीहोर।

सभी आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 115 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पुलिस की कार्यवाही

साइबर थाना रायपुर ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। रेड कार्यवाही में प्रकरण संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक विवरण बरामद हुए।

प्रशासन की चेतावनी

साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब में सावधानी बरतें, किसी भी संदिग्ध लिंक या फर्जी कंपनी से दूरी बनाएँ।

You may also like