Home » Blog » Big Breaking: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, नेशनल हाइवे पर ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर

Big Breaking: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, नेशनल हाइवे पर ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर

by cgprimenews.com
0 comments

राजनांदगांव. CG prime news. पेट्रोल भराने निकले हाई कोर्ट के जज का बेटा दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रेलर और कार की टक्कर से जज के बेटे की मौत हो गई। घटना राजनांदगांव शहर में आज सुबह तड़के 5:30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज गौतम चौरडिय़ा के पुत्र प्रियांश चौरडिय़ा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रियांश चौरडिय़ा अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था। बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए। प्रियांश को जैसे- तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया । जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

You may also like