Friday, May 15, 2026
Home » Blog » Big Breaking चिट्टा की सप्लाई पाकिस्तान से सटे पंजाब के तरनतारन से की जा रही थी, दो आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking चिट्टा की सप्लाई पाकिस्तान से सटे पंजाब के तरनतारन से की जा रही थी, दो आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

घातक नशा 14 ग्राम कीमत 1 लाख 20 हज़ार चिट्टा जब्त

CG Prime News@ भिलाई. भारत-पाकिस्तान बार्डर से सटे पंजाब के तरनतारन से हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवार्ई की।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने गुरुवार को पत्रवार्ता लेकर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चिट्टा के खिलाफ पूर्व में प्रभावी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से चिट्टा की सप्लाई करने वाले नशे के कारोबारी शहर छोड़कर भाग गए थे। कुछ दिन पहले फिर से सूचना मिली कि पाकिस्तान बार्डर से हेरोइन (चिट्टा) मंगाया है और उसे 1000 और 1500 की पुडियों से खपा रहा है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थाना और एसीसीयू की टीम मिलकर संयुक्त कार्यवाई की। इस बीच आरोपी कैंप-1 वृंदानगर निवासी आरोपी बब्लू अली पिता लियाकत अली (40 वर्ष) और कैंप-1, 18 नम्बर रोड संग्राम चौक निवासी हरपाल सिंह पिता सुखदेव सिंह (24 वर्ष) नशा की सप्लाई करते हुए रंगेहाथ वृंदानगर दक्षु बाड़ी मैदान के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा नशा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

लोगों के जेहन में जहर घोलने का काम करने लगा

एसपी ने बताया कि हेरोइन (चिट्टा) मामले में अब तक अच्छी कार्रवाई की गई। सूचना मिली है कि काफी हद इसकी सप्लाई करने वाले लोग दूर हो चुके है, लेकिन जब हरपाल से पूछताछ की गई। उसने बताया कि पहले वह अपने भाई मौत और उसके साथी जहर को पैसा देकर चिट्टा मंगाता था। फिर उस मध्यम वर्गीय लोगों के जेहन में जहर घोलने का काम करने लगा। शहर छोड़कर फरार मौत और जहर की तलाश की जा रही है। 

पाकिस्तान बार्डर पंजाब के तरनतारन से लाते थे चिट्टा

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि  पूछताछ में आरोपी बब्लू अली ने बताया कि हरपाल सिंह से उसकी दोस्ती है। उसने कहा कि पंजाब से चिट्टा लाना है। किसी से फोन पर बात किया और 23 हजार रुपए देकर भेज दिया। ट्रेन और बस के जरिए पंजाब के तरनतारन पहुंचा। हरपाल के दिए हुए मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया। वह पाकिस्तान का बार्डर तरनतारन में मिला। उसे 23 हजार रुपए दिया तो 14 ग्राम चिट्टा लेकर भिलाई आ गया। जिसमें 10 ग्राम चिट्टा हरपाल सिंह को दिया और 6 ग्राम नशा अपने पास रखा। जब बब्लू को पकड़ा गया तो उसके पास से 4 ग्राम चिट्टा मिला। बाकि 2 ग्राम को वह खपा दिया था।

You may also like