Monday, August 31, 2026
Home » Blog » कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, एक पार्षद पति भी पकड़ाया

कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, एक पार्षद पति भी पकड़ाया

कांग्रेस और बीजेपी के पदाधिकारी भी शामिल, ₹3.59 लाख नकद समेत 25 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त

by cgprimenews.com
0 comments
अमलेश्वर स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते आरोपियों पर पुलिस की छापेमारी

अमलेश्वर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की  गुप्त सूचना पर देर रात छापा

दुर्ग.  थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहे जुए के बड़े खेल पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस जुआ में पार्षद पति, कांग्रेस और बीजेपी के पदाधिकारी शामिल है। चौकाने वाली बात यह है कि अपने – अपने पदाधिकारियों को छुड़ाने रसुखदारों के फोन घनधनाएं, लेकिन दुर्ग पुलिस ने किसी की नहीं सूनी और जुआ एक्ट में कार्रवाई की। (16 arrested for gambling at Krishna Vatika Resort, a councillor’s husband also arrested)

अमलेश्वर स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते आरोपियों पर पुलिस की छापेमारी

अमलेश्वर पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में 16 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल को 1 मार्च की रात सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में ताश के पत्तों पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा है। उन्होंने तत्काल एसीसीयू टीम को एक्टिव कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अमलेश्वर पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से योजनाबद्ध छापामार कार्रवाई की। एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि इस कार्रवाई में पूरी तरह से पार्दशिता बरती गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। करीब 30 मिनट के वीडियो में पूरी कार्रवाई की डिटेल है।


यह भी पढ़ेः  होली से पहले तोरवा पुलिस सख्त, 6 बदमाश गिरफ्तार

यह आरोपी पकड़ाएं

पुलिस ने रायपुर रावतपुरा कॉलोनी रोहित निर्मलकर, पाठागांव नरेश सोनकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, सत्यम विहार प्रमोद वर्मा,  संजय साहू, शुभम चंद्राकर, दुर्ग गुरुवार चौक मुकेश कुमार धीमर, ग्राम खुडमुड़ा संजू सोनकर, सत्यनारायण साहू, अमलेश्वर मगरघटा पार्षद पति पुनीत राम साहू, नारायण टंडन, विनोद अमरदास, बस्तीपारा कुथरेल डिजेन्द्र निर्मलकर,  मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश और महेंद्र साहू को गिरफ्तार किया है।

 ₹3.59 लाख नकद, 25 लाख से ज्यादा की सामग्री जप्त

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से ₹3,59,470 नगद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जप्त किए। जप्त वाहनों और मोबाइल सहित कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक बताया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 दो पार्षद भी गिरफ्त में, छुड़ाने की कोशिश नाकाम

इस कार्रवाई में एक पार्षद पति, कांग्रेस और बीजेपी के पदाधिकारियों के पकड़े जाने की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक कुछ जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। रात भर फोन लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी का दबाव नहीं माना और सख्ती से कार्रवाई जारी रखी। पुलिस की इस निष्पक्ष कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

You may also like