Friday, June 26, 2026
Home » Blog » भिलाई में 52 हजार की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस रेड में पकड़ाया

भिलाई में 52 हजार की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस रेड में पकड़ाया

शिवपारा शीतला तालाब के पास मुखबिर की सूचना पर रेड, 13 पत्तियां अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, नेवई पुलिस ने 52 हजार रुपये की अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ युवक को किया गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Youth arrested in Bhilai with narcotic tablets worth 52,000 दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम (Alprazolam 0.5 mg) की 13 पत्तियां बरामद हुई हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS act) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को सूचना मिली थी कि स्टेशन मरौदा स्थित शिवपारा शीतला तालाब के पास एक युवक अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस ने गवाहों और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और विधिवत रेड कार्रवाई की।

13 पत्तियां नशीली टेबलेट बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सुजल सिंह (22 वर्ष), निवासी स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां बरामद कीं। बरामद टेबलेट का कुल वजन 16.12 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 52 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पूरी सामग्री को जब्त कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

नेवई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत धारा 22(b) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

You may also like