Monday, August 10, 2026
Home » Blog » पत्नी के मजदूरी करने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी के मजदूरी करने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब के नशे आए दिन करता था विवाद, बेटियों ने बताई पिता की करतूत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
पत्नी के मजदूरी करने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. Husband sets house on fire angry over wife working as a laborer दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज पति अपने ही मकान में आ लगा दिया। ग्राम परसकोल स्थित घर में आगजनी से घर के अंदर का सामान पूरी तरह जल गया। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलसि पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

शराब के नशे में करता था विवाद

7 अगस्त को पीडि़ता तरूणा मधुकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम परसकोल, थाना धमधा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। उसका विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व चेतन मधुकर से हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों बाद से उसका पति शराब का सेवन कर विवाद करता था। इसी कारण से लगभग 8 वर्ष पूर्व अपनी तीन पुत्रियों के साथ अपने मायके ग्राम परसकोल आकर अपने माता-पिता से अलग लकड़ी, पैरा एवं झिल्ली से बने मकान में रहने लगी थी। बाद में उसका पति भी ग्राम परसकोल आकर उसी मकान में रहने लगा। लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।

मजदूरी करने गई थी पत्नी

7 अगस्त को प्रार्थिया सुबह लगभग 8 बजे कंदई बाड़ी मजदूरी करने गई थी। अपनी दोनों बेटियों रितिका मधुकर और रेणुका मधुकर को अपने माता-पिता के घर छोड़कर गई थी। वापस घर आने पर उसने देखा कि उसका घर जल चुका था। पत्नी द्वारा पति चेतन मधुकर से पूछने पर उसने बताया कि उसके मजदूरी करने जाने से नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी।


बेटियों ने बताया पिता ने लगाई आग

दोनों बेटियों ने अपनी मां को बताया कि उनके पिता चेतन मधुकर ने ही घर में आग लगाई थी। आसपास के लोगों द्वारा भी घटना को देखा जाना बताया गया। आग लगने से घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी तथा छत में रखा पैरा, लकड़ी एवं झिल्ली जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

आरोपी गिरफ्तार

पीडि़त पत्नी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 326(द्द) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी चेतन मधुकर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

चेतन मधुकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खजरी, थाना नंदिनी नगर, हाल ग्राम परसकोल, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

 

You may also like