Home » Blog » केंद्रीय बजट 2026-27 युवाओं के लिए ऐतिहासिक : मनीष पाण्डेय

केंद्रीय बजट 2026-27 युवाओं के लिए ऐतिहासिक : मनीष पाण्डेय

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम, रोजगार-शिक्षा-खेल पर विशेष फोकस

by cgprimenews.com
0 comments
केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते भाजपा नेता मनीष पाण्डेय

भिलाई नगर। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनीष पाण्डेय ने बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तैयार यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं, रोजगार सृजन और खेल विकास को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी बजट है।

युवाओं के भविष्य को मजबूत करता बजट

मनीष पाण्डेय ने कहा कि बजट 2026-27 में युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और शिक्षा से रोजगार तक की सीधी कड़ी स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। Education-to-Employment Committee का गठन युवाओं को शिक्षा संस्थानों से उद्योग और रोजगार के अवसरों तक जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्टार्ट-अप व उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

खेल क्षेत्र को मिली नई ऊर्जा

उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में यह बजट ऐतिहासिक साबित होगा। युवा एवं खेल मंत्रालय का बजट बढ़ाकर ₹45,000 करोड़ से अधिक किया जाना खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे खेलो इंडिया जैसी योजनाओं को अगले दस वर्षों तक मजबूती मिलेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल अवसंरचना का विस्तार होगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध होंगे।

खेल उपकरण निर्माण में भारत बनेगा वैश्विक केंद्र

पाण्डेय ने कहा कि बजट में खेल उपकरण निर्माण और अनुसंधान को बढ़ावा देने की विशेष पहल भारत को उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों का वैश्विक केंद्र बनाने में सहायक होगी। इससे न केवल खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के युवाओं और खिलाड़ियों को नई दिशा देगा। यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला सर्वस्पर्शी, जन-कल्याणकारी और भविष्य उन्मुख बजट है।

You may also like