Home » Blog » रक्षाबंधन की रात को आसमान में दिखेगा SUPER BLUE MOON, खुली आंखों से देख पाएंगे नजारा

रक्षाबंधन की रात को आसमान में दिखेगा SUPER BLUE MOON, खुली आंखों से देख पाएंगे नजारा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

लाइफ स्टाइल डेस्क। Super Blue Moon: रक्षाबंधन के दिन एक खगोलीय घटना घटने वाली है। 19 अगस्‍त को पूर्णिमा की रात (super blue moon) सुपर ब्लू मून दिखाई देगा। यह सुपर मून 2024 का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चांद होगा, जो तीन दिनों तक आसमान में दिखाई देगा। इस साल के बचे हुए सुपर मून पहले तो 17 सितंबर को दिखाई देगा। इसको हार्वेस्ट मून के नाम से जाना जाता है। फिर 17 अक्टूबर को यह दिखाई देगा, इसे हंटर मून के नाम से जाना जाता है और; साल का आखिरी 15 नवंबर को दिखाई देगा। इसको बीवर मून भी कहा जाता है।

राखी का त्योहार होगा बेहद खास

रक्षा बंधन को राखी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार पूर्णिमा के ही दिन मनाया जाता है। राखी का त्योहार इस बार सुपर ब्लू मून के साथ में पड़ रहा है। इसी वजह से यह हर भारतीय के लिए बेहद खास हो गया है। एक पूर्णिमा या एक मौसम में तीन पूर्णिमा को सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) कहा जाता है।

सुपर मून तब होता है जब चांद पृथ्वी के सबसे करीब आता है और पूर्णिमा भी होती है, जिससे चांद सामान्य से काफी बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखता है।सुपर ब्लू मून का नाम रिचर्ड नोले नाम के ज्योतिषी ने साल 1979 में गढ़ा था।

super blue moon नीला नहीं दिखेगा

अपने नाम के बिल्कुल उलटा सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) नीला नहीं दिखाई देगा। हालांकि, कई मौकों पर आसमान में धुआं ज्यादा होने की वजह से चांद नीला भी दिखाई देता है। सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले सुपरमून 30 फीसदी तक ज्यादा चमकीला और 14 फीसदी तक बड़ा होगा।

इस सुपर ब्लू मून के दौरान रविवार को चंद्रमा के 98 फीसदी भाग पर सूरज की रोशनी होगी। यह लगातार बढ़ते-बढ़ते 99 से 100 फीसदी तक हो जाएगी। यह पृथ्वी से लगभग 2,25,288 मील दूर होगा।

You may also like