Home » Blog » वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से कई शहरों में तबाही, 20 आफ्टरशॉक दर्ज, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

CG Prime News@दिल्ली. Earthquake devastation in Venezuela: 164 dead दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम महज 39 सेकेंड के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। पहला झटका स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया, जबकि दूसरा भूकंप शाम 6:05 बजे 7.5 तीव्रता का आया। भारत में यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:34 और 3:35 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूकंप के बाद लगभग एक मिनट तक धरती कांपती रही और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

वेनजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपाताकाल घोषित

164 मौतों की पुष्टि, सैकड़ों घायल

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार अब तक 164 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 971 लोग घायल बताए गए हैं। राहत एवं बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 20 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

कराकस एयरपोर्ट समेत कई इमारतों को नुकसान

भूकंप का केंद्र राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में था। तेज झटकों के कारण कई शहरों में इमारतें ढह गईं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। कराकस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे परिसर में धूल का गुबार फैल गया। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप

विशेषज्ञों के अनुसार यह पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला का सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालात की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

बड़ी जनहानि की आशंका, अंतरराष्ट्रीय मदद का भरोसा

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आपदा में जनहानि और बढ़ सकती है। संगठन ने बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। वहीं ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (OAS) के महासचिव अलबर्ट रामदीन ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ खड़ा है।

You may also like