Monday, August 10, 2026
Home » Blog » कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

हादसे में 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट गु्रप के लोग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

CG Prime News@कोलकाता. Shed of under-construction warehouse collapses in Kolkata 5 dead पं. बंगाल के दक्षिण कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 1.30 बजे के आस-पास की है।

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

मलबे में दबे 14 लोगों को बाहर निकाला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस के अनुसार रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट गु्रप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है। मलबे में दबे 14 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।


कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, दबने से 5 लोगों की मौत

मलबा हटाने के लिए मंगाई गई क्रेन

मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं।

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री अग्निमित्रा पॉल और कौशिक चौधरी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे। राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक गोदाम की जमीन ओडिशा के व्यवसायी की थी जिन्होंने किसी प्रायवेट फर्म को इसे लीज पर दिया था।

बस मेरी जान बचा लो

हादसे के बाद बचाव कार्य के दौरान एक युवक अंकित सिंह ने मलबे में फंसे एक मजदूर को ढूंढने में अहम भूमिका निभाई। उसने घायल मजदूर का पैर पकड़कर बचाव दल को उसकी सही जगह तक पहुंचने में मदद की, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया। मलबे में फंसा मजदूर दर्द से कराहते हुए बार-बार कह रहा था- ‘मैंने अपना पैर खो दिया है, अगर जरूरत हो तो बाकी हिस्सा काटकर मुझे बाहर निकालो, बस मेरी जान बचा लो।

You may also like