Sunday, June 14, 2026
Home » Blog » संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा बरामद

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा बरामद

रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा, सशक्त ऐप से खुला मामला

by cgprimenews.com
0 comments
रायगढ़ पुलिस द्वारा चोरी की एक्टिवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। मामला Kotwali Police Station Raigarh क्षेत्र का है, जहां स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

संजय कॉम्प्लेक्स के पास से हुई चोरी

प्रार्थी मुकेश अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई मनोज कुमार अग्रवाल के नाम से पंजीकृत होंडा एक्टिवा (CG 13 Y 8208) को 5 मार्च को पुराना शनिदेव मंदिर के पीछे सुलभ शौचालय के पास लॉक कर संजय कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान पर गए थे। रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर लौटे तो स्कूटी वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी वाहन नहीं मिला, जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

पेट्रोलिंग टीम को मिले संदेही

जांच के दौरान Chakradharnagar Police Station की पेट्रोलिंग टीम को दो संदेही युवक सफेद रंग की स्कूटी के साथ मिले। पूछताछ में वे स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कह रहे थे। पुलिस ने वाहन को Sashakt App में चेक किया तो पता चला कि स्कूटी चोरी की है और इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज है।

एक आरोपी जेल, नाबालिग किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष

कोतवाली पुलिस ने संदेही मनोज भारती (19 वर्ष) और एक किशोर बालक से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपी मनोज भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


You may also like