दुर्ग | रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दुर्ग द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अवैध वेंडिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में 15 अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जब्ती का विवरण
जांच के दौरान प्लेटफॉर्म पर स्टॉलों के बाहर अवैध रूप से खाद्य सामग्री रखी पाई गई, जिससे यात्रियों को आवाजाही और खरीदारी में परेशानी हो रही थी। RPF टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब ₹50,000 मूल्य के सामान जब्त किए। इसमें 2940 पानी की बोतलें, 96 फ्रूटी, 91 चिप्स पैकेट, 11 केक पैकेट के साथ फल-सब्जी की कैरेट शामिल हैं।
यात्रियों को हो रही थी परेशानी
स्टॉल के बाहर अवैध रूप से सामान रखने के कारण प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ रही थी और यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए यह कार्रवाई की गई।
आगे की प्रक्रिया
जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए पार्सल कार्यालय दुर्ग को सौंपा गया है। वहीं, कमर्शियल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, जहां वेंडरों के आईडी कार्ड समय पर नवीनीकरण नहीं होने से अव्यवस्था बढ़ी।
