Home » Blog » गणतंत्र दिवस : बलौदाबाजार पुलिस झांकी और अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

गणतंत्र दिवस : बलौदाबाजार पुलिस झांकी और अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

पीड़िता को शादी के लिए परेशान करने वाला आरोपी पकड़ाया गया, गंभीर मामला जांच में सामने आया

by cgprimenews.com
0 comments
बलौदाबाजार पुलिस झांकी और गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन करते पुलिस अधिकारी-कर्मचारी

बलौदाबाजार | 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड, बलौदाबाजार में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

पुलिस झांकी और परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस विभाग ने यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति, सायबर जागरूकता और ऑपरेशन शुद्धि पर आधारित झांकी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने पुलिस द्वारा तैयार झांकी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। परेड मार्च में पुरुष एवं महिला पुलिस बल को क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

समारोह में अपराधियों की धरपकड़, प्रशासनीय जांच, अनुशासन और अन्य उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 14 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को माननीय मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं:

निरीक्षक प्रणाली वैद्य – प्रभारी साइबर सेल, निरीक्षक अजय झा – थाना प्रभारी कसडोल, उप निरीक्षक प्रियेस जॉन – यातायात शाखा बलौदाबाजार, उप निरीक्षक संदीप बंजारे – थाना प्रभारी गिधपुरीसहायक उप निरीक्षक मनीष वर्मा – पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार, सहायक उप निरीक्षक पुष्पा राठौर – थाना भाटापारा ग्रामीण, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल – थाना सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश मरकाम – यातायात शाखा सिमगा, आरक्षक सूरज बंजारे – थाना पलारी, आरक्षक अनवर कुर्रे – थाना गिधपुरी, आरक्षक राकेश शर्मा – थाना राजादेवरी, आरक्षक युगल किशोर ध्रुव – थाना सिमगा, आरक्षक रमाकांत साहू – रक्षित केंद्र बलौदाबाजार, आरक्षक सोमेश्वर खूंटे – पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार

जिलेभर में उत्साह और हर्षोल्लास

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का उत्साह और उमंग के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग ने संविधान के प्रति सम्मान, देशभक्ति और एकता का संदेश आमजन तक पहुँचाया।


You may also like